Home नौकरी Recruitment: NCC कैडेट्स के लिए इंडियन आर्मी में सीधी कमीशन का मौका:...

Recruitment: NCC कैडेट्स के लिए इंडियन आर्मी में सीधी कमीशन का मौका: 76 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

6
0

Recruitment  : स्कूल-कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण ले चुके युवाओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का बड़ा अवसर है। Indian Army ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम-124 (अक्टूबर 2026 कोर्स) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती की विशेषता यह है कि चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट के जरिए चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।

युवा कैंडिडेट्स को मिलेगा सीधे लेफ्टिनेंट रैंक

चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सीधे लेफ्टिनेंट रैंक प्रदान की जाएगी। यह भर्ती पुरुष और महिला, दोनों श्रेणियों के लिए है।

भर्ती का सारांश – एक नजर में

एंट्री स्कीम: NCC स्पेशल एंट्री स्कीम-124 (SSC NT – पुरुष/महिला)

कुल पद: 76 (पुरुष 70, महिला 6)

आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026 (दोपहर 3 बजे से)

अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026

आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष (1 जुलाई 2026 के आधार पर)

ट्रेनिंग अकादमी: Officer Training Academy Chennai

ट्रेनिंग अवधि: 49 सप्ताह

ट्रेनिंग के दौरान वेतन: ₹56,100 प्रतिमाह

ट्रेनिंग के बाद रैंक: लेफ्टिनेंट

कमीशन के बाद वार्षिक पैकेज: ₹17–18 लाख (सीटीसी)

योग्यता — कौन कर सकता है आवेदन

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक।

फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं (ट्रेनिंग से पहले डिग्री पूरी होनी चाहिए)।

NCC ‘C’ सर्टिफिकेट अनिवार्य, जिसमें न्यूनतम ‘B’ ग्रेड हो।

एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम 2–3 वर्ष की सेवा आवश्यक।

आवेदन की अंतिम तिथि तक NCC का वैध सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट जरूरी।

चयन प्रक्रिया — बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयन इस प्रकार होगा:

आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

एसएसबी इंटरव्यू

मेडिकल परीक्षण

अंतिम मेरिट लिस्ट

शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया मई 2026 के पहले सप्ताह में प्रारंभ होने की संभावना है।

फिटनेस और सर्विस कंडीशंस

ट्रेनिंग से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा:

पुरुष: 2.4 किमी दौड़ — 10 मिनट 30 सेकंड

महिला: 2.4 किमी दौड़ — 13 मिनट

पुश-अप, स्क्वाट, लंजेस, तैराकी जैसी बेसिक फिटनेस जरूरी

कमीशन मिलने के बाद अधिकारी 10 वर्ष की सेवा करेंगे, जिसे योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।