Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में...

मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में होंगे शामिल, प्रतिनिधियों ने दिया आमंत्रण

7
0

रायपुर: सर्व अनुसूचित जाति–जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री साय (Vishnu Deo Sai) से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महासमुंद जिले के बसना में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारकों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बसना विधायक संपत अग्रवाल भी मौजूद थे।